राजनीति

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

गौसेवा के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, सीएनजी प्लांट और गोबर उत्पादों से स्थानीय रोजगार सृजन की बनेगी संभावनाएं

भोपाल, 13 नवंबर 2026। रीवा स्थित बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को गौसंवर्धन, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वन्य विहार का भ्रमण कर विकास कार्यों, गौसंवर्धन गतिविधियों और प्राकृतिक खेती की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएनजी प्लांट, गोबर से बनने वाले उत्पादों, प्राकृतिक खेती और अन्य नवाचारों के माध्यम से इसे मॉडल फार्म के रूप में विकसित किया जाए, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गौवंश के बीच पहुंचकर गौसेवा की। उन्होंने अपने हाथों से गौमाता को गुड़ और हरी घास खिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। गौसेवा आध्यात्मिक शांति का माध्यम होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ी है। गौवंश का संरक्षण और संवर्धन कृषि तथा समाज के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वन्य विहार परिसर में प्राकृतिक पद्धति से उगाए जा रहे फल और सब्जियों की खेती का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्राकृतिक खेती मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और स्वस्थ उत्पादन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण विकल्प है।

उन्होंने किसानों और नागरिकों से पारंपरिक एवं रसायनमुक्त खेती की ओर लौटने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए किसानों को जागरूक और प्रेरित किया जाना चाहिए।

विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने वन्य विहार में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बसामन मामा मुख्य मार्ग से वन्य विहार परिसर तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का डामरीकरण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश के लिए पर्याप्त भूसा-चारा, शेड, पशु वाहन और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने गोबर से विभिन्न उपयोगी उत्पाद तैयार करने के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर वन्य विहार में तैनात करने के निर्देश भी दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित हो सकें। उनका जोर वन्य विहार को गौसंवर्धन, जैविक संसाधनों के उपयोग और प्राकृतिक खेती के समन्वित मॉडल के रूप में विकसित करने पर रहा।

प्राकृतिक खेती की उपज का होगा प्रचार-प्रसार

समीक्षा बैठक में बताया गया कि परिसर में प्राकृतिक खेती के माध्यम से गेहूं की तीन किस्मों, धान और विभिन्न सब्जियों की सफल पैदावार की गई है। इनमें गोभी, पालक, लौकी और लाल भाजी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्राकृतिक खेती से उत्पादित धान और सब्जियों के आकर्षक पैकेट तैयार कर उन पर उचित लेबल लगाएं और आमजन में जागरूकता के उद्देश्य से वितरित करें।

उन्होंने वन क्षेत्र की आठ एकड़ भूमि पर गौवंश के भोजन के लिए विकसित किए गए विशेष चारागाह का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भ्रमण के अंत में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसामन मामा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, एसडीएम अदिति जैन, जिला पंचायत परियोजना अधिकारी डॉ. संजय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसे मॉडल फार्म के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यह पहल गौसंवर्धन, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण विकास में एक नया मील का पत्थर साबित हो सकता है, जहाँ सीएनजी प्लांट और गोबर उत्पादों से रोजगार सृजन की संभावनाएँ खुलेंगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि इससे कृषि-आधारित आय में वृद्धि, रोजगार के अवसर और पर्याव

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।