भोपाल

बसों में सीसीटीवी और पैनिक बटन की सुविधा होगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बसों में सीसीटीवी और पैनिक बटन की सुविधा होगी : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसों में CCTV कैमरे और आपातकालीन पैनिक बटन की सुविधा होगी। GPS के माध्यम से बसों की लाइव लोकेशन की निगरानी की जा सकेगी।

ऑनलाइन टिकटिंग के साथ यात्रियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही, बस चालकों के प्रशिक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।