बस्तर दशहरा के अंतर्गत आज शाम निभाई जाएगी काछन गादी की रस्म
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बस्तर, 10 अक्टूबर 2026
75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आज देर शाम काछन गादी की रस्म निभाई जाएगी। इस रस्म के तहत जगदलपुर में भंगाराम चौक स्थित काछनगुढी मंदिर के सामने राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव और मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी रियासत कालीन परम्परानुसार विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना के बाद बालिका से बस्तर दशहरा मनाने के लिए आशीर्वाद लेंगे ।