बस्तर ओलंपिक 2026 की खेल विधाओं का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों को किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खेल विधाओं का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों को किया जागरूक
एंकर - छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नारायणपुर जिले में विकास खण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक की विभिन्न खेल विधाओं का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों और युवाओं को जागरूक किया गया।
वीओ, 1— बस्तर ओलंपिक 2026 की थीम है— बस्तर की प्रतिभा, बस्तर का मान। इसी उद्देश्य के साथ नारायणपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने, अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
वी.ओ. 2,- बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, कराटे, वेटलिफ्टिंग और अन्य खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
बस्तर ओलंपिक में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ विशेष आवश्यकता वाले खिलाड़ियों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
वी. ओ . 3, - बस्तर ओलंपिक 2026 से उम्मीद है कि बस्तर अंचल की स्थानीय खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और क्षेत्र के युवा खेलों के माध्यम से जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।
बस्तर ओलम्पिक खेल प्रदर्शन खेल परिसर मैदान मेँ आयोजित किया गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, लघुवनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मण्डावी के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी चित्रकान्त चाली ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी सुनील सोनपिपरे एवं विभिन्न विधाओं मेँ भाग ले रहे खिलाड़ी उपस्थित होकर विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया..
बाईट -1, नारायण मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष
बाईट -2, चित्रकान्त चाली ठाकुर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, नारायणपुर