खेल

बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन आज से शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन आज से शुरू

बस्तर, 1 अक्टूबर 2026

बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण के लिए पंजीयन आज एक अक्टूबर से शुरू होंगे। पंजीयन 30 अक्टूबर तक किए जाएंगे। तीन चरणों में होने वाली प्रतियोगिताओं का विकासखंड स्तर पर आयोजन एक से 13 नवंबर तक होगा। बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाएं और सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष हिस्सा ले सकेंगे।

बस्तर ओलंपिक के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक पंजीयन किए जाएंगे। नवम्बर और दिसम्बर में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर इनके चरणबद्ध आयोजन होंगे। विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताएं 1 नवम्बर से 13 नवम्बर तक, जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 16 नवम्बर से 25 नवम्बर तक तथा संभाग स्तर की प्रतियोगिताएं 7 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक प्रस्तावित हैं।

बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 4×100 मीटर रिले रेस शामिल हैं। तीरंदाजी (30 मीटर एवं 50 मीटर), बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल की भी स्पर्धाएं होंगी। हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग का आयोजन सीधे जिला स्तर पर किया जाएगा। वहीं सीनियर महिला वर्ग के लिए रस्साकसी को प्रदर्शनात्मक खेल के रूप में शामिल किया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बस्तर ओलंपिक, भारत के बस्तर जिले में आयोजित होने वाला एक क्षेत्रीय खेल महोत्सव, इस वर्ष तीसरी बार हो रहा है। यह कार्यक्रम युवा और वयस्क दोनों वर्ग के खिलाड़ियों को एक मंच देता है, जहाँ 11 खेलों में प्रतिस्पर्धा की जाएगी। पंजीयन के खुलने से स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है, जिससे खेल के प्रति जागरूकता और भागीदारी बढ़ती है। इसके अलावा, यह आयोजन पर्यटन, रोजगार और बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।