अपराध

बस्ती में बारिश का कहर जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बस्ती में बारिश का कहर जारी

बस्ती में लगातार हो रही तेज बारिश और हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण करीब एक दर्जन कच्चे मकान गिर गए। वहीं, पेड़ गिरने से दबकर एक व्यक्ति की मृतु हो गई। तेज बारिश और हवाओं से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।मौसम विभाग की भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को शहर, ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को गिरे हुए पेड़ और बिजली के पोल जल्द हटाने के निर्देश दिए, ताकि रास्तों पर यातायात सुचारू हो सके। जलभराव वाले इलाकों में भी तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और सभी राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में टीमों को तुरंत मौके पर भेजकर राहत और बचाव कार्य कराया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।