राजनीति

बस्ती में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बस्ती में  निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

बस्ती जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और चुनाव के दौरान प्रशासन व पुलिस के बीच तालमेल बनाए रखने की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जांच करें।

यदि कहीं कोई कमी मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर समय रहते उसे दूर कराया जाए।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। सभी अधिकारी चुनाव संबंधी नियमों और निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। अपने क्षेत्रों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी रखें और किसी भी समस्या या सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।