'बात करें, प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनें', अल्बानिया की हिंसा पर AARC, जांच की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अल्बानियन अमेरिकन रिलेशंस काउंसिल (AARC) तिराना में हाल ही में हुई हिंसा और अशांति पर गहरी चिंता व्यक्त करती है. उन्होंने बयान जारी कहा कि हम हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं.
हम सभी पक्षों से संयम बरतने, लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करने और कानून के शासन को बनाए रखने की अपील करते हैं.
AARC ने बयान में आगे लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार लोकतंत्र का एक बुनियादी स्तंभ है. इसकी रक्षा की जानी चाहिए. शांतिपूर्ण विरोध में छात्र और युवा शामिल है, जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित है.
उनकी शिकायतों को गंभीरता और सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए और उनका समाधान किया जाना चाहिए.
जनता की जायज नाराजगी को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और न ही उससे निपटने के लिए अनावश्यक बल का प्रयोग किया जाना चाहिए.
AARC ने चिंता जाहिर की AARC ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान 70 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं.
इस दौरान सरकारी इमारतों और अन्य सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. ये सारी चीजें परेशान करने वाली है.
अल्बानिया जब यूरोपीय संघ की सदस्यता की ओर बढ़ रहा है तब सरकारी संस्थानों को जलाए जाना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच बिल्कुल गलत संदेश देता है. इस तरह की हरकतों से अल्बानिया की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर दिखाई देती है.
स्वतंत्र जांच की मांग- AARC AARC कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तरफ से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों, साथ ही पत्रकारों पर हमलों और अन्य हिंसक घटनाओं की तुरंत पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग करती है.
गैर-कानूनी कामों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आंतरिक अस्थिरता का दौर उन लोगों के लिए अवसर पैदा कर सकता है जो लोकतांत्रिक प्रगति के प्रति अल्बानिया की प्रतिबद्धता को साझा नहीं करते.
AARC ने अल्बेनियाई सरकार से आग्रह किया AARC ने अल्बेनियाई सरकार से आग्रह किया कि वे अपने नागरिकों के साथ बातचीत करें. उनकी जायज मांगों का समाधान करें. यह भी सुनिश्चित करे कि कानून उनके साथ पेशेवर तरीके से पेश आए.
हम राजनीतिक नेताओं, नागरिक समाज और प्रदर्शनकारियों से भी अपील करते हैं कि वे हिंसा को त्यागें और देश के दीर्घकालिक हितों को दलीय स्वार्थों से ऊपर रखें.
📡 स्रोत: NewsData.io