अपराध

बाथरूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:संतान न होने को लेकर तनाव में रहने की बात आई सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाथरूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव:संतान न होने को लेकर तनाव में रहने की बात आई सामने

बांदा में पैलानी थाना क्षेत्र के गडोला गांव में रविवार शाम 4 बजे एक विवाहिता ने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों ने सीढ़ी लगाकर अंदर देखा। महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2022 में हुई थी शादी गडोला गांव निवासी कुलदीप गुप्ता की पत्नी शालू गुप्ता (31) की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। पति के मुताबिक, दंपती को संतान नहीं हो रही थी। इसे लेकर शालू का इलाज चल रहा था। बीते दिनों कुलदीप पत्नी को इलाज के लिए कानपुर भी ले गया था। बताया जा रहा है कि संतान न होने की बात को लेकर शालू तनाव में रहती थी।

घर पर थीं दो छोटी बहनें परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर शालू के दोनों देवर प्रदीप गुप्ता और संदीप गुप्ता घर पर नहीं थे। दोनों बाहर रहकर बाजार में पानीपुरी का कारोबार करते हैं। सास सुशीला और ससुर राम प्रताप खेतों में भैंस चराने गए थे। घर पर दो छोटी बहनें थीं, जो मोबाइल देख रही थीं। इसी दौरान शालू बाथरूम में चली गई।

दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने सीढ़ी लगाकर अंदर देखा तो शालू का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पैलानी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई सूचना पर थाना प्रभारी राममोहन राय पुलिस और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटककर जान देने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।