विदेश

बावड़ी में श्रमदान, स्वच्छता का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बावड़ी में श्रमदान, स्वच्छता का संदेश

कोटपूतली-बहरोड़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आसपुरा की प्राचीन बावड़ी में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली।

कोटपूतली-बहरोड़, 1 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गोरधनपुरा के ग्राम आसपुरा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर की बावड़ी परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत “एक दिन, एक घंटा स्वैच्छिक श्रमदान” अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों, ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर बावड़ी परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरा एवं अनावश्यक सामग्री को हटाया गया।

सामूहिक श्रमदान से प्राचीन बावड़ी परिसर का स्वरूप निखरा और ग्रामीणों में सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। विद्यार्थियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल मीणा ने उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से स्वच्छता को निरंतर बनाए रखने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

बाइट - डॉ.गोपाल लाल मीणा,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी

बाइट - रघुवीर यादव, जनप्रतिनिधि,गोवर्धनपुरा

बाइट - मोनिका स्वामी, विद्यार्थी,

बाइट - विद्यार्थी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।