व्यापार

बाजार में 20 रुपए के 3.5 करोड़ नकली सिक्के आए, सही कैसे पहचाने?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बाजार में 20 रुपए के 3.5 करोड़ नकली सिक्के आए, सही कैसे पहचाने?

अगर आप बाजार में खरीदारी करने जाते होंगे, तो अपने साथ कैश के साथ ही 10 और 20 रुपये के सिक्के भी रखते होंगे. ऐसे में दुकानदार भी आपको पैसे लौटाते समय सिक्के भी देता होगा.

लेकिन कई बार लोग सिक्के को बिना देखे ही रख लेते हैं.

ऐसे में ये सोचना जरूरी है कि जो सिक्का आपके पास है क्या वो असली है भी या नहीं.

दरअसल, यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

बड़ी बात ये है कि आरोपियों ने दावा किया है कि वे बाजार में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के उतार चुके हैं.

अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर असली और नकली सिक्के की पहचान कैसे की जाए. लेकिन इससे पहले ये जानते हैं कि मामला पूरा क्या है.

क्या बनाएं जा रहे थे निकली सिक्के?

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह निकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री हरियाणा के सोनापत में चला रहा था.

जानकारी के मुताबिक, ये फैक्ट्री लगभग 10 महीने से चलाई जा रही थी. बड़ी बात ये है कि यहां पर दूसरे काम की आड़ में नकली सिक्के बनाएं जा रहे थे.

पुलिस ने निकली सिक्के बरामद किए

बता दें कि यहां पर पेचकस बनाने की आड़ में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाएं जा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 400 रुपये के नकली सिक्के बरामद किए.

अहम बात ये है कि आरोपियों का दावा ये है कि अब तक उन्होंने बाजार में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए हैं.

5 लाख रुपये के सिक्के बरामद

जानने वाली बात ये है कि पुलिस ने 5 लाख रुपये कीमत के अधबने सिक्के भी बरामद किए हैं.

फिलहाल पुलिस इस आंकड़े की जांच कर रही है. 70 करोड़ रुपये की कीमत के 20 रुपये के सिक्कों की संख्या लगभग 3.5 करोड़ होती है.

अब जानने वाली बात ये है कि आखिर आप कैसे पहचान सकते हैं कि आपके पास 20 रुपये का जो सिक्का है वो असली है या नकली?

20 रुपये के सिक्के की करें

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।