खेल

BCCI का बड़ा फैसला, अजीत अगरकर की जगह इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया जा सकता है चीफ सेलेक्टर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
BCCI का बड़ा फैसला, अजीत अगरकर की जगह इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया जा सकता है चीफ सेलेक्टर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का रिप्लेसमेंट कौन होगा इस सवाल के बारे में जानने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस बहुत ही उत्सुक है। इसी बीच एक खबर आई है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है। हाल ही में हेड कोच गौतम गंभीर की चयनकर्ताओं के साथ बातचीत की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है।

बता दें, अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है। यह भी पढ़े - 'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है', कोहली को लेकर बोले संजू सैमसन प्रज्ञान ओझा को चीफ सेलेक्टर बनाने पर BCCI कर रही विचार प्रज्ञान ओझा को सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है, जो 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

एक न्यूज एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञान ओझा को फिलहाल अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाने पर BCCI ने विचार किया है। फुल-टाइम चीफ सेलेक्टर बनाने के लिए ओझा का नाम सामने आया है। इसी समय उनकी मुलाकात गौतम गंभीर, प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, अजय रात्रा और शिव सुंदर दास से हुई है क्योंकि BCCI को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम का ऐलान करना है।

यह भी पढ़े - ऋतुराज गायकवाड़ ने माना, मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण, बोले-अपनी ताकत पर भरोसा रखना जरूरी भारत का न्यूजीलैंड दौरा कब से शुरू होगा?

इंडिया 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। जहां वह विपक्षी टीम के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज और उसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगा। दोनों टीमें आखिरी में 2 टेस्ट मैच भी खेलेंगी। कौन हैं प्रज्ञान ओझा?

प्रज्ञान ओझा एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी है, उन्होंने 24 टेस्ट मैच खेले हैं। वह 2008-2013 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी खेले। बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए ओझा ने 24 टेस्ट मैचों में 113 विकेट चटकाए। उन्होंने 18 वनडे मैचों में 21 विकेट और प्रज्ञान ने 6 टी20 मैचों में 10 विकेट लिए अपने नाम किए। यह भी पढ़े - दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आकिब नबी का डेब्यू

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।