खेल

BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल होने की वजह से दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं.

ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में शामिल किया है. ईशान अभी सिर्फ दूसरे टी20 से बाहर हुए हैं.

ऐसे में कुशाग्र सिर्फ दूसरे टी20 के लिए ही भारतीय स्क्वॉड में शामिल किए गए हैं.

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में मामूली खिंचाव आ गया था, जिसके चलते वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से बाहर हो गए हैं.

पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए कुमार कुशाग्र को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है.

बता दें कि कुमार कुशाग्र न्यूजीलैंड में ही हैं.

वह भारत की ए टी के साथ क्राइस्टचर्च में हैं. अब वह दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की सेहत पर लगातार नजर रख रही है.

दूसरे टी20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

🚨 News 🚨 Ishan Kishan ruled out of 2️⃣nd T20I due to injury; Kumar Kushagra added as cover. More details 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/TsATbCM8mB

BCCI (@BCCI) October 23, 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच शनिवार, 24 अक्टूबर को काइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर ह

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।