मनोरंजन

बेहद खास है ग्रैमी 2027 में नॉमिनेट हुआ तमिल गाना Varuvaaiy, भगवान कृष्ण का और 100 साल पुराना कनेक्शन जानें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बेहद खास है ग्रैमी 2027 में नॉमिनेट हुआ तमिल गाना Varuvaaiy, भगवान कृष्ण का और 100 साल पुराना कनेक्शन जानें

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के मेकर्स ने आठ गाने सबमिट किए थे.

हालांकि कोई भी गाना नॉमिनशन में जगह नहीं बना पाया. वहीं दूसरी ओर तमिल गाने 'वरुवाई' ने इतिहास रच दिया है.

इस सॉन्ग को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटिगरी में नॉमिनशन मिला है. 'वरुवाई' इस नॉमिनेशन को हासिल करने वाला पहला तमिल सॉन्ग बन गया है.

आइए ऐसे में इस गाने के 100 साल पुराने कनेक्शन पर नजर डालते हैं.

किसने गाया 'वरुवाई' गाना?

वरुवाई गाने को अपनी आवाज देवन एकंबरम ने दी है. देवन इंडियन-अमेरिकन सिंगर हैं. गाने में उनका साथ दिया है सुभिक्षा रंगराजन (सुशा) ने. बता दें कि ये देवन का सिंगल इंडिपेंडेंट ट्रैक है.

इसे आवाज देने के अलावा इसका संगीत भी देवन ने ही तैयार किया.

वरुवाई गाने का भगवान कृष्ण और 100 साल पुराना कनेक्शन

बता दें कि वरुवाई सॉन्ग का इतिहास लगभग 100 साल पुराना है.

इसे एक सदी पहले तमिल भाषा के महाकवि भारथियार यानी सुब्रमण्यम भारती ने भगवान कृष्ण के भजन के रूप में लिखा था.

इसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से गुहार लगाते हुए अपनी लाइफ में फैले दुख और समस्याओं को मिटाने की प्रार्थना की थी. अब 100 साल बाद इसे देवन ने नए अंदाज में पेश किया है.

नतीजा ये निकला कि ये गाना इंटरनेशनल मंच पर सम्मान और तारीफें हासिल कर रहा है.

कौन हैं वरुवाई के सिंगर और कंपोजर देवन?

इंडियन-अमेरिकन सिंगर और कंपोजर देवन एकंबरम का जन्म 25 दिसंबर 1975 को हुआ था. 50 वर्षीय देवन ने प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत साल 1999 की तमिल रोमांटिक ड्रामा 'कधलर दिनम' से की थी.

देवन ने तमिल भाषा के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी गाने गाए हैं.

उन्होंने दिग्गज संगीतकार रिकी केज के ग्रैमी विनर एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' और 'डिवाइन टाइड्स' के लिए बतौर वोकल अरेंजर और सिंगर भी काम

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर तमिल गाने "वरुवाई" के ग्रैमी 2027 में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए नॉमिनेशन के बारे में है। यह विषय भारतीय संगीत की वैश्विक मान्यता और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई तमिल गाना इस श्रेणी में आया है, जो भारतीय संगीत उद्योग की विश्व स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा और स्वीकृति को उजागर करता है। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि भारतीय कलाकारों में आत्मविश्वास बढ़ेगा, सांस्कृतिक गर्व और राष्ट्रीय संगीत परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।