राजनीति

बेल्हा देवी धाम में नवरात्र पर सुरक्षा बढ़ाई गई:प्रतापगढ़ में 30 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बेल्हा देवी धाम में नवरात्र पर सुरक्षा बढ़ाई गई:प्रतापगढ़ में 30 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

प्रतापगढ़ में शारदीय नवरात्र पर मां बेल्हा देवी धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। माता के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश द्वारों और आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। निगरानी के लिए 30 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

शनिवार शाम 6:30 करें कारी एसपी ने बेल्हा देवी धाम का निरिक्षण किया पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि नवरात्र के दौरान धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी तथा एलआईयू की टीमों को भी लगाया गया है।

इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही दर्शन-पूजन की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। मंदिर परिसर और प्रवेश मार्गों पर श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इससे भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए मंदिर परिसर, प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों की निगरानी की जा रही है। इससे भीड़ की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।