राजनीति

बेल्हा देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से उमड़े श्रद्धालु:सुरक्षा में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 30 से अधिक CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बेल्हा देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से उमड़े श्रद्धालु:सुरक्षा में 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, 30 से अधिक CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी

प्रतापगढ़ में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रसिद्ध मां बेल्हा देवी मंदिर में सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने लगे। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

नगर की आराध्य देवी मां बेल्हा देवी मंदिर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी ऋषि त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि मां बेल्हा देवी धाम में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

प्रतापगढ़ के अलावा सुल्तानपुर, अमेठी और जौनपुर समेत आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाले क्षेत्रीय श्रद्धालु भी मां के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू हुआ नवरात्र धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में मां शैलपुत्री प्रथम हैं।

पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र के पहले दिन भक्त विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि मां की आराधना से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इसी कामना के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। 200 से अधिक पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

मंदिरों के प्रवेश द्वार, गर्भगृह के आसपास और परिसर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने और भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। 30 से अधिक कैमरों और ड्रोन से निगरानी मंदिर परिसरों में लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की व्यवस्था अपने नियंत्रण में रखी है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलेभर में 1700 से अधिक दुर्गा पूजा पंडाल भी स्थापित किए गए हैं। इन पंडालों में भी श्रद्धालुओं की मौजूदगी और आयोजनों को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।