बेन स्टोक्स के लिए IPL ने बदला नियम, 2027 ऑक्शन के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदल लिया है.
नए नियम के मुताबिक, कोई खिलाड़ी खुद को मिनी ऑक्शन में तभी रजिस्टर कर सकता है, जब वो पहले हुए मेगा ऑक्शन में शामिल होगा.
अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं देता है, तो अगले मेगा ऑक्शन तक यानी तीन साल के लिए आईपीएल में नहीं खेल सकता है. लेकिन बेन स्टोक्स के लिए यह नियम बदलते हुए दिख रहे हैं.
आगामी नीलामी के लिए बांग्लादेश के भी 12 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है. नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी.
स्टोक्स ने खुद को 2024 मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया था, लेकिन फिर भी उन्हें 2027 मिनी-ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर करने की अनुमति मिल गई.
क्रिकबज की रिपोर्ट में बेन स्टोक्स के रजिस्टर होने की जानकारी साझा की गई. स्टोक्स हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. उन्होंने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर किया है.
मुस्तफिजुर रहमान पर पिछले साल हुआ था बवाल
वहीं बांग्लादेश के खिलाड़ियों की लिस्ट से मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम गायब है.
पिछले सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑक्शन में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जुल्मों-सितम की खबर के चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें सीजन से पहले ही रिलीज कर दिया था.
रजिस्टर होने वाले बांग्लादेश के खिलाड़ियों में हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मोंडोल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं.
ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों का नाम
रिपोर्ट के मुताबिक, ऑक्शन के लिए 1220 खिलाड़ियों के नाम रजिस्टर हुए हैं, जिसमें 939 भारतीय और 281 विदेशी प्लेयर हैं. सभी 10 टीमों के पास 66 खिलाड़ियों की जगह है, जिन्हें टीमें खरीदेंगी.
यानी कुल 66 स्लॉट खाली हैं.
ऑक्शन की लिस्ट में 184 'कैप्ड' भारतीय खिलाड़ी, 170 'कैप्ड' अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एसोसिएट देशों के
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
बेन स्टोक्स के लिए आईपीएल ने नियम बदलकर मिनी ऑक्शन में भाग लेने के लिए मेगा ऑक्शन में शामिल होने की शर्त रखी है। यह बदलाव इसलिए आया है क्योंकि स्टोक्स को 2027 ऑक्शन में बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों के साथ शामिल करना चाहा जा रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खिलाड़ी चयन प्रक्रिया को कड़ा करती है और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धता पर असर डाल सकती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि प्रशंसकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के खेलने के अवसरों में बदलाव देखने को मिल सकता है, और टीमों के रोस्टर म