बेंगलुरु में भक्ति की छटा, रोशनी से जगमगाया मां का दरबार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: बेंगलुरु में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम, रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां का दिव्य दरबार और मनमोहक शृंगार से जगमगाता देवी का अलौकिक स्वरूप देखकर हर भक्त का मन भक्तिभाव से भर उठता है। फूलों की अनोखी सजावट और भक्ति से सराबोर इस दिव्य वातावरण में मां के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बेंगलुरु के केंगेरी में मां चामुंडेश्वरी का ऐसा ही मनमोहक शृंगार देखने को मिला। हर सजावट मां के प्रति भक्तों की आस्था का प्रतीक है। हर फूल भक्तों के प्रेम की भेंट है, तो हर रोशनी हमारे जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाती है। इस अलौकिक सुंदरता को निहारना अपने आप में पुण्य का अनुभव है। मां के दिव्य दर्शन प्राप्त करना किसी सौभाग्य से कम नहीं।
मां के दर्शन करके भक्तों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है। मंदिर के ठीक सामने भगवान शिव और नंदी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इसके अलावा, दूसरी ओर महिषासुर की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इन प्रतिमाओं के सामने बच्चे और महिलाएं तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आए। फाइल फोटो