अपराध

बेंगलुरु-खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिला महिला का शव:पति ने हत्या कर 3 दिन शव को घर में रखा; कपड़ों के टैग से हुई पहचान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 11 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
बेंगलुरु-खाली प्लॉट की सफाई के दौरान मिला महिला का शव:पति ने हत्या कर 3 दिन शव को घर में रखा; कपड़ों के टैग से हुई पहचान

बेंगलुरु के सम्पिगेहल्ली इलाके में खाली प्लॉट की सफाई के दौरान 28 साल की महिला का सड़ा हुआ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति सागर चंद्र रावत ने 11 अगस्त को झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने तीन दिन तक शव को घर में ही रखा था। फिर चादर में लपेटकर बेड के साथ पास के प्लॉट में फेंक दिया।

बेंगलुरु नगर निकाय की ओर से 2 सितंबर को खाली प्लॉट साफ करने का अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को अनसूया बेहरा का शव मिला। लेकिन मामले की जानकारी मीडिया में आज आई है। जानकारी के मुताबिक, शव सड़ चुका था। आवारा कुत्तों ने शव के कुछ हिस्से खा लिए थे। शव की हालत खराब होने के कारण कपड़ों के टैग से महिला की पहचान हुई।

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। कपड़ों के टैग से कैसे हुई पहचान पुलिस ने टैग से कपड़ों की खरीदारी का पता लगाया। खरीदारी एक मॉल से हुई थी। वहां से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान अनसूया बेहरा के रूप में की। होटल में काम करता था आरोपी अनसूया और रावत के बीच रिश्ते के बाद शादी हुई थी।

दोनों कुछ महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। रावत एक होटल में काम करता था। अनसूया कपड़ों की दुकान में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पत्नी की हत्या के बाद भी रावत होटल में रोज की तरह काम पर जा रहा था। होटल में पूछताछ के दौरान पुलिस को दंपती के लगातार विवादों की जानकारी मिली।

पूछताछ में कबूलनामे का दावा पुलिस रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कबूल की। संपिगेहल्लि पुलिस ने शव मिलने के एक हफ्ते के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खाली प्लॉट की सफाई नगर निकाय की ओर से जारी निर्देशों के बाद शुरू हुई थी।

इसी दौरान मजदूरों को महिला का शव मिला। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली गैंगरेप के अन्य 2 आरोपी भी अरेस्ट:एक पहले पकड़ाया था; पुलिस ने 300 CCTV खंगाले, घटनास्थल भी गए; आपत्तिजनक चीजें बरामद दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पार्क और आसपास के 300 से ज्यादा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बेंगलुरु के सम्पिगेहल्ली में एक खाली प्लॉट की सफाई के दौरान 28 वर्षीय महिला का सड़ा हुआ शव मिला, जिसे उसके पति ने हत्या करके तीन दिन तक घर में रखा। यह घटना घरेलू हिंसा और अपराध के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। ऐसे मामलों से समाज में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। यह खबर लोगों को यह चेतावनी देती है कि घरेलू विवादों में हिंसा के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और समाज को जागरूक रहकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि घरेलू विवादों का सामना कानूनी मार्ग और परामर्श से करना चाहिए, न कि हिंसा से। जब भी गुस्सा उभरें, उसे संयम से नियंत्रित कर संवाद की दिशा में कदम बढ़ाएँ। समाज में सहानुभूति और समर्थन का जाल बनाना ज़रूरी है, ताकि पीड़ितों को अकेलापन महसूस न हो। याद रखें, हर जीवन अनमोल है और संघर्षों का समाधान शांति से ही संभव है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।