व्यापार

Best Scooters: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट? चलाने में आसान और माइलेज भी शानदार, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Best Scooters: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए कौन सी स्कूटी है बेस्ट? चलाने में आसान और माइलेज भी शानदार, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Best Scooters for Girls: कॉलेज जाना हो, कोचिंग के लिए निकलना हो या फिर दोस्तों के साथ मार्केट घूमने जाना हो, अपनी स्कूटी होने से रोजाना का सफर काफी आसान हो सकता है.

खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ऐसी स्कूटी चुनना जरूरी है, जिसे ट्रैफिक में संभालना आसान हो, जिसका माइलेज अच्छा हो और जो बजट पर भी ज्यादा बोझ न डाले.

बाजार में आज कई कंपनियां अलग-अलग कीमत, डिजाइन और फीचर्स के साथ स्कूटर बेचती हैं.

इनमें हल्के वजन वाले मॉडल से लेकर ज्यादा पावर, बेहतर स्टोरेज और आधुनिक फीचर्स वाले विकल्प तक शामिल हैं.

हालांकि, स्कूटी खरीदते समय सिर्फ उसके लुक या कंपनी का नाम देखकर फैसला करना सही नहीं है.

चलिए विस्तार से जानते हैं कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए कौन सी स्कूटी बेस्ट रहेगी. Honda Activa हॉन्डा एकटिवा भारतीय बाजार में लोकप्रिय स्कूटर्स में से एक है. कॉलेज जाने के लिए यह एक बेहतरीन स्कूटर साबित हो सकता है.

इस स्कूटी की माइलेज 50 के आसपास है, जो क़ॉलेज आने जाने के सफर को किफायती और सस्ता बनाने में मदद करेगा.

मौजूदा Activa मॉडल में लगभग 110cc इंजन मिलता है, जो शहर में सामान्य सफर के लिए पर्याप्त हो सकता है.

इसका ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शहर के ट्रैफिक में चलाना आसान बनाता है और इसका डिजाइन दैनिक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

TVS Jupiter अगर आप ऐसी स्कूटी चाहती हैं जिसका इस्तेमाल सिर्फ कॉलेज जाने के लिए ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के दूसरे कामों के लिए भी किया जा सके, तो TVS Jupiter पर विचार कर सकती हैं.

यह स्कूटर आरामदायक राइड और व्यावहारिक उपयोग के लिए जाना जाता है. इसकी सीट और फुटबोर्ड की सुविधा खरीदने से पहले खुद जांचना उपयोगी रहेगा.

Jupiter में लगभग 113cc इंजन मिलता है साथ ही साथ इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 76,000 से 80,000 के आसपास हो सकती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।