भोपाल

बेथलेहेम नगर सोसाइटी के करीब 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बेथलेहेम नगर सोसाइटी के करीब 150 परिवारों को मिला प्लॉटों का कब्जा

भोपाल बेथलेहेम नगर सोसाइटी के करीब 150 परिवारों को 17 साल बाद अपने प्लॉटों का कब्जा मिल गया है। प्लॉटों की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी थी, लेकिन जमीन पर उनकी सीमाएं तय न होने से परिवारों को कब्जा नहीं मिल पाया था। जिला प्रशासन ने प्लॉटों का सीमांकन कराकर पंजीकृत मालिकों को कब्जा दिलाया।

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम श्री विनोद सोनकिया ने प्रकरण में कार्रवाई की। सीमांकन के दौरान प्रत्येक प्लॉट की हद तय की गई और संबंधित परिवारों को उनके प्लॉट सौंपे गए। इससे वर्षों से लंबित समस्या का समाधान हुआ।

बेथलेहेम नगर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मैथ्यू अब्राहम ने एसडीएम विनोद सोनकिया को धन्यवाद पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि कलेक्टर और एसडीएम की पहल से करीब 150 परिवारों को अपने प्लॉटों का कब्जा मिल सका। सोसाइटी ने प्रभावित परिवारों की ओर से जिला प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।