बेटी श्रुति को फिल्मों में कैसे आने दिया? सवाल पर कमल हासन ने कर दी थी बोलती बंद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ इंडस्ट्री में एक समय था जब एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की बेटियां फिल्मों में कम काम करती थीं. अब पिछले कुछ सालों में ये काफी बदला है.
एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई और एक्टिंग में करियर बनाया.
अपनी कजिन और एक्ट्रेस सुहासिनी मणिरत्नम से बात करते हुए श्रुति ने याद किया कि जब किसी ने उनके (श्रुति के) के फिल्मों में काम करने को लेकर सवाल उठाया था तो कमल ने मुंहतोड़ जवाब दिया था.
जब सुहासिनी ने श्रुति से पूछा कि वो शादी कब करने वाली हैं, तो श्रुति ने पलटकर सुहासिनी से पूछ लिया कि वो मणिरत्नम को तलाक कब दे रही हैं.
जब श्रुति से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म लाइन क्यों चुनी तो इस पर श्रुति ने कहा, 'मैं ये करना चाहती थी तो मैंने किया. बस.
जैसा कि आप जानते हैं आप, मैं और रेखा मैम, हममें से बहुत कम जो सिनेमा की बेटियां हैं.
मुझे याद है जब पापा से किसी ने पूछा कि आपने श्रुति को फिल्मों के लिए परमिशन क्यों दी.
तो उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटी की शादी किसी अजनबी फैमिली में कैसे अरेंज मैरिज के शादी कर देते हैं. ये हमारा परिवार है. मेरी बेटी यहां बहुत खुश रहेगी. पापा की ये बात हमेशा मेरे जहन में है.
पापा सिनेमा की इस दुनिया को किस ऊंचाई पर ले जाते हैं.'
श्रुति ने कहा कि उनके पापा उनके लिए इंस्पिरेशन हैं.
कमल अपने काम को बहुत डिटेल, कमिटमेंट के साथ करते हैं, जिससे श्रुति इंस्पायर होती हैं.
इसके अलावा श्रुति ने बताया कि वो अपने पेरेंट्स का मेकअप चुरा लेती थीं, जिससे उनकी मां सारिका नाराज होती थीं.
उन्होंने कहा, 'अक्षरा (छोटी बहन) का मेकअप में कोई इंटरेस्ट नहीं था. मैं मेकअप चुरा लेती थी. एक दिन पापा ने पूछा कि क्या तुम्हें मेकअप पसंद है. मैंने कहा, आपको मुझसे ये नहीं पूछना चाहिए.
आप दशावतारम जैसी फिल्मों में मेकअप करते हो और आप इसके बारे में बात नहीं करते. तो उन्होंन कहा ठीक है रहन दो. मैं हमेशा कहती हूं कि मेकअप के लिए प्यार मेरे अंदर पापा से ही आया है.'
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर साउथ इंडस्ट्री में पारिवारिक पृष्ठभूमि के कलाकारों के करियर पर प्रकाश डालती है, खासकर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के अभिनय सफर पर। यह विषय दर्शाता है कि कैसे पारिवारिक संबंध और समर्थन से नई प्रतिभा को मौका मिलता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि फिल्म उद्योग में पारिवारिक नेटवर्क का प्रभाव कितना गहरा है और कैसे यह नई पीढ़ी के कलाकारों को अवसर देता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक हो सकता है, जिससे युवा कलाकारों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए नेटवर्किंग और परिश्रम का म