बैतूल में किसानों ने देखा किस्त हस्तांतरण का प्रसारण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैतूल कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देश के 9 करोड़ 34 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 18 हजार 680 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
इस दौरान किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने, पशुपालन तथा बिजली-पानी का संयमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
---- बाइट - दुर्गादास उइके, केंद्रीय मंत्री
बाइट - मोहन नागर, उपाध्यक्ष, मप्र जन अभियान परिषद
बैतूल में किसानों ने देखा किस्त हस्तांतरण का प्रसारण
किसानों के खातों में पहुंची प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि