बैतूल- मुख्यमंत्री डॉ.यादव के 31 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला सलाहकार समिति के सदस्यश्री सुधाकर पवार सहित कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गणेश जायसवाल, डीएफओ नवीन गर्ग, श्री अरिहंत कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे उपस्थित रहे।
बैठक में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के हेलीपैड पर आगमन, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनियों के अवलोकन तथा मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण, विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने कहा कि कार्यक्रम का गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुरूप व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
🎙️ जनता का संदेश का मत
समाज में शांति और सहमति की आवश्यकता है। जब विवाद उत्पन्न हों, तो संवाद, मध्यस्थता और कानूनी मार्ग अपनाकर समाधान खोजें। हिंसा से बचना, सहानुभूति और समझदारी से कार्य करना ही हमें एक स्वस्थ समुदाय की ओर ले जाएगा। हर व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का संतुलन बनाकर, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए प्रयास करना चाहिए।