अपराध

बैतूल- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आमला में जनविश्वास शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल- मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आमला में जनविश्वास शिविर आयोजित

शिविर में विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ गणेश जायसवाल,एसडीएम आमला कामिनी ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर में आमला विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से प्राप्त जनसमस्याओं एवं शिकायतों पर सुनवाई की गई। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही निराकरण करते हुए संबंधित विभागों को शेष समस्याओं का समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर में आवेदक धूमना बगाहे के विद्युत कनेक्शन संबंधी आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हें नवीन विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। वहीं आवेदक घनश्याम सोनी, गीता सोनी सहित अन्य आवेदकों की नल कनेक्शन संबंधी समस्याओं पर कार्रवाई करते हुए नल कनेक्शन स्वीकृत किए गए।

ग्राम परसोडा में मध्यान्ह भोजन के मानदेय का भुगतान नहीं होने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम कुतरखेड़ी के हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक की कमी की समस्या पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी को रोस्टर के अनुरूप शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार ग्राम लादी में नेटवर्क की समस्या का एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के लिए बीएसएनएल को निर्देशित किया गया। ग्राम लादी में पट्टे से संबंधित समस्या के समाधान के भी निर्देश दिए गए। ग्राम जीराढाना एवं छिपाण्या में नल-जल योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया। वहीं मोरखा नदी में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी निकालने की शिकायत पर एसडीएम एवं पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम बाबरडोह में नल-जल योजना से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बैतूल के मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आमला में एक जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधिकारी और जिला पंचायत के प्रमुख सहित कई सरकारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस शिविर का उद्देश्य आमला विकासखंड के विभिन्न ग्रामों की जनसमस्याओं और शिकायतों पर सुनवाई करना तथा त्वरित समाधान प्रदान करना था। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही और समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यदि अधिकारियों द्वारा शिकायतों का प्रभावी ढंग से निवारण कि

🎙️ जनता का संदेश का मत

आमला के शिविर में अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। यह दर्शाता है कि जब सत्ता और समाज एकजुट होकर समस्याओं का सामना करते हैं, तो बदलाव संभव है। हमें भी अपने समुदाय में पारदर्शिता, संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए। सहानुभूति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करके हम एक सशक्त, समावेशी समाज बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।