बैतूल- नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आज 4 नवंबर को भारत भारती परिसर, जामठी में नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पिछले पांच माह के कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुधपाल और विशेष अतिथि नर्मदापुरम संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी उपस्थित रहे। जिला समन्वयक संतोष सिंह राजपूत ने परिषद की गतिविधियों और नवांकुर संस्थाओं की भूमिका की जानकारी दी।
बैठक में जल संरक्षण, वृक्षारोपण, तिरंगा यात्रा, जल गंगा संवर्धन अभियान, बोरी बंधान और सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने कार्यों और उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण भी किया।
अतिथियों ने सामाजिक परिवर्तन के लिए जनभागीदारी और संस्थाओं की सक्रियता को जरूरी बताते हुए ग्राम विकास में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों के समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।