राज्य

बैतूल- शिक्षा संजीवनी अभियान से शासकीय विद्यालयों को मिल रही नई सौगात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
बैतूल- शिक्षा संजीवनी अभियान से शासकीय विद्यालयों को मिल रही नई सौगात

इसी क्रम में विकासखंड घोड़ाडोंगरी के जनशिक्षा केंद्र बटकिडोह में डेस्क-बेंच वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र बटकिडोह के 20 शासकीय विद्यालयों को कुल 219 डेस्क-बेंच प्रदान की गईं। इससे इन विद्यालयों के 577 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। जनसहयोग एवं विभागीय समन्वय से लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य की सामग्री विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई।

कलेक्टर डॉ.सोनवणे के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित शिक्षा संजीवनी अभियान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज, प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता से शासकीय विद्यालयों को बेहतर एवं सुविधायुक्त बनाना भी है। अभियान के माध्यम से विद्यालयों की आवश्यकताओं को चिन्हित कर जनसहयोग एवं विभागीय समन्वय से उनकी पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पहल से विद्यार्थियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा उनके लिए अधिक अनुकूल एवं सम्मानजनक शिक्षण वातावरण तैयार होगा। साथ ही यह अभियान शासकीय विद्यालयों के विकास में सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।