भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
भागलपुर में पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर शव मिट्टी में दबाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद किए गए।
26 सितंबर , ईशाकचक (भागलपुर , बिहार) : ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा स्थित जगन्नाथबली-विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मोहम्मद सलमान उर्फ फेकू और मोहम्मद सारिक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहम्मद सलमान की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मिट्टी में दबा दिया गया था। 22 सितंबर को संबंधित इलाके में जमीन से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर ईशाकचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से शव बरामद किया गया।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कराए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना तंत्र का सहारा लिया। जांच के क्रम में पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी, दो खंती और एक कुदाल भी बरामद की है। बरामद सामान को जांच का हिस्सा बनाते हुए पुलिस मामले में उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है तथा पुलिस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता समेत सभी संभावित बिंदुओं की भी जांच कर रही है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - अतूलेश झा सिटी एसपी भागलपुर
Caption : भागलपुर में पैसों के विवाद में युवक की हत्या कर शव मिट्टी में दबाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हथियार बरामद किए गए।