राज्य

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत: DG दूरदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत: DG दूरदर्शन

नवंबर 15, नई दिल्ली: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा नेशनल अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की थीम 'जनजातीय नायकों का स्मरण, संस्कृति एवं विरासत का उत्सव' रखी गई। समारोह में जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने के साथ देश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाया गया।

समारोह में दूरदर्शन की महानिदेशक रीना सोनवाल डोले विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

अपने संबोधन में उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और देश के विकास में उसके योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के विभिन्न जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर बताया।

उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस जैसे आयोजन महान जनजातीय नायकों के योगदान को याद करने के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय विरासत के संरक्षण का संदेश भी देते हैं।

(बाइट- रीना सोनवाल डोले, महानिदेशक, दूरदर्शन )

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें उनके आदर्शों को सम्मानित किया गया। यह विषय भारत के जनजातीय इतिहास और संस्कृति को उजागर करता है, और उनके योगदान को याद करके राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनजातीय समुदायों की पहचान और सम्मान को बढ़ाती है, तथा उनके संघर्षों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देती है। इस कार्यक्रम से आम जनता में जनजातीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।