भगवान बिरसा मुंडा का अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष सदैव देश को स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा देता रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जनजातीय गौरव दिवस पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के जनजातीय वीरों टंट्या मामा, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, राजा भभूत सिंह और वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
हमारी सरकार ने उनके सम्मान में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने से लेकर उनके नाम पर विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और श्रीअन्न योजना शुरू करने जैसे कदम उठाए हैं। कांग्रेस बताए कि उसने जनजातीय समाज और उसके महानायकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय नायकों की जयंती और बलिदान दिवस मनाने के साथ उनके योगदान को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महानायकों के संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान किसी एक दिवस तक सीमित नहीं, बल्कि उसका इतिहास और राष्ट्र निर्माण में योगदान हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है।
भगवान बिरसा मुंडा जी का अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष सदैव देश को स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मध्यप्रदेश के जनजातीय वीरों के संघर्ष और उनके सम्मान के बारे में है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस पर इन वीरों की शौर्यगाथा को याद किया और सरकार द्वारा उनके सम्मान के लिए की गई पहलों पर प्रकाश डाला। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत के स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत जनजातीय लोगों की कहानी को फिर से सामने लाता है, जो राष्ट्रीय इतिहास में अक्सर अनदेखी रह जाती है। इससे आम जनता में राष्ट्रीय गर्व और सामाजिक एकजुटता की भावना जागृत हो सकती है, और युवाओं को अपने पूर्