राजनीति

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनाएगा सेवा सप्ताह, 15 नवंबर को धर्मशाला में होगा मुख्य कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मनाएगा सेवा सप्ताह, 15 नवंबर को धर्मशाला में होगा मुख्य कार्यक्रम

नवंबर 12, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश में 11 से 18 नवंबर तक सेवा सप्ताह मनाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक, स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान जनजातीय समाज के वीर योद्धाओं की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों, बावड़ियों और अन्य जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, अनाथ आश्रमों में पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता और सेवा के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत 15 नवंबर को धर्मशाला में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनजातीय गद्दी समुदाय की ओर से पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही जनजातीय समाज और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, सामाजिक चेतना और जनजातीय अस्मिता की रक्षा का प्रतीक है। उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सप्ताह के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

बाईट: कमल शर्मा, प्रदेश महामंत्री एसटी मोर्चा, बीजेपी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 11 से 18 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय समाज के लिए सामाजिक, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियाँ बढ़ावा देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनजातीय अधिकारों और विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, तथा बिरसा मुंडा की विरासत को याद करके नई पीढ़ी को प्रेरित करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: इससे स्वच्छता में सुधार,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।