अपराध

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर, धार, जोबट और खंडवा में होगे राज्यस्तरीय समारोह,  मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिरसा मुंडा जयंती पर धार जिले में करेंगे रोड-शो

भगवान बिरसा मुंडा जयंती यानी राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। 14 से 16 नवंबर तक चलने वाले इन आयोजनों में जनजातीय संस्कृति, विकास और किसानों की समृद्धि पर विशेष फोकस रहेगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 14 नवंबर को जबलपुर, 15 नवंबर को धार एवं जोबट और 16 नवंबर को खंडवा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

धार में 15 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो कर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभ वितरण का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के प्लॉट और मकानों की रजिस्ट्री का निष्पादन कराया जाएगा।

1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धार और आलीराजपुर जिले के किसानों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 15 नवंबर को डही में 1353.18 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित इस परियोजना से दोनों जिलों के 126 गांवों की लगभग 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को रबी सीजन में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे करीब 1 लाख 26 हजार किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत मां नर्मदा से 166.51 मिलियन घनमीटर जल का उद्वहन कर आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पांच आधुनिक पंप हाउस और करीब 58 किलोमीटर राइजिंग मेन का निर्माण किया गया है। परियोजना से गेहूं, चना और सब्जियों सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों को फसल विविधीकरण और आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे।

धार और आलीराजपुर की खेती को मिलेगा नया आधार

डही माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना से धार जिले के कुक्षी क्षेत्र में 13,180 हेक्टेयर और डही क्षेत्र में 15,895 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। वहीं आलीराजपुर जिले के जोबट में 15,963 हेक्टेयर, सोण्डवा में 1,759 हेक्टेयर और आलीराजपुर तहसील में 1,958 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से जनजातीय अंचल में कृषि विकास, जल संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को नई गति मिलने की उम्मीद है।

किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण

सिंचाई परियोजना का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए 11 से 15 नवंबर तक परियोजना क्षेत्र की 85 ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल और कृषि पाठशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, जल प्रबंधन, सिंचाई के बेहतर उपयोग और फसल विविधीकरण की जानकारी दी जाएगी। किसानों को वैज्ञानिक एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

समारोह में दिखेगी स्मार्ट खेती की झलक

धार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह स्थल पर स्मार्ट किसान एवं प्रेसिजन फार्मिंग विषय पर विशेष लाइव प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग संयुक्त रूप से आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। किसानों को खेती के साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश के 88 जनजातीय विकासखंडों में होंगे आयोजन

राज्य स्तरीय समारोहों के साथ प्रदेश के 88 जनजातीय विकासखंडों में भी जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। राज्य शासन ने सभी जिलों को आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 15 नवंबर को विभागीय स्कूलों, छात्रावासों और आश्रम शालाओं में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। वहीं 16 से 18 नवंबर तक जनजातीय नायकों के योगदान पर आधारित सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक, संगीत, रंगोली, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

5 लोअर हेडर

14 से 16 नवंबर तक प्रदेश में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, जबलपुर, धार और खंडवा में होंगे राज्य स्तरीय आयोजन

15 नवंबर को धार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव निकालेंगे रोड शो

1353.18 करोड़ की डही माइक्रो लिफ्ट परियोजना से 126 गांवों की 47 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

करीब 1.26 लाख किसानों को मिलेगा लाभ, नर्मदा जल से बदलेगी धार-आलीराजपुर की खेती की तस्वीर

85 ग्राम पंचायतों में कृषि चौपाल, समारोह में स्मार्ट किसान और प्रेसिजन फार्मिंग की लगेगी लाइव प्रदर्शनी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय समारोहों के बारे में है, जहाँ जनजातीय संस्कृति, विकास और किसानों की समृद्धि पर प्रकाश डाला जाएगा। यह विषय राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को मनाने के लिए आयोजित किया गया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जनजातीय समुदायों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और उनके सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास के लिए उठाए गए कदमों को दर्शाती है। इससे आम जनता पर सकारात्मक असर पड़ेगा, जैसे कि जनजातीय पहचान को बढ़ावा मिलेगा, पर्यटन और रोजगार क

🎙️ जनता का संदेश का मत

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम हमें याद दिलाते हैं कि सांस्कृतिक समृद्धि और विकास के लिए एकजुट होना ज़रूरी है। जब हम अपने परंपराओं का सम्मान करते हैं, तो हमें समाज में शांति और समावेशिता की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। किसी भी विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, ताकि सभी के लिए एक सशक्त और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित हो सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।