मनोरंजन

भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस पर भोपाल में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस पर भोपाल में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

भोपाल। भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति एवं सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के तत्वावधान में होने वाले आयोजनों में भगवान विश्वकर्मा जी का जलाभिषेक, पूजन-अर्चन, सुंदरकांड पाठ, कथा, हवन-यज्ञ, महाआरती एवं महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

भगवान विश्वकर्मा जी को सृष्टि के महान शिल्पकार तथा निर्माण, सृजन, कला, कौशल एवं तकनीक के देवता के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए अनेक भव्य नगरों, भवनों तथा दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया था। इसी आस्था और श्रद्धा के साथ प्रतिवर्ष विश्वकर्मा पूजन दिवस मनाया जाता है।

भोपाल में मुख्य धार्मिक आयोजन भगवान विश्वकर्मा मंदिर, हनुमान मंदिर प्रांगण, दशहरा मैदान, छोला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे भगवान विश्वकर्मा जी के जलाभिषेक एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ से होगा। प्रातः 10 बजे भगवान विश्वकर्मा जी की कथा आयोजित होगी। इसके बाद हवन-यज्ञ एवं महाआरती होगी। दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त भोपाल के विभिन्न विश्वकर्मा मंदिरों में भी जलाभिषेक, पूजन-अर्चन, हवन, आरती, महाआरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भवानी चौक सोमवारा में पूजन एवं प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं कमलेश नगर पलासी रोड करोद, बरबाई जेल रोड करोद, गोया कॉलोनी करोद, बैरागढ़, कंकाली मंदिर प्रांगण रायसेन रोड, एकता पुरी अशोका गार्डन, गोविंदपुरा, कोलार तथा छोला रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिरों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विश्वकर्मा पूजन दिवस पर शहर में घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं कारखानों में भी विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा जी के ध्वज लगाए जाएंगे तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

क्षेत्रीय विश्वकर्मा समाज समिति के संरक्षक महेश विश्वकर्मा ने बताया कि इन धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा जी के प्रति आस्था एवं श्रद्धा को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके सृजन, निर्माण एवं कर्म के संदेश को स्मरण करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा जी के दर्शन एवं पूजन का लाभ लेने का आह्वान किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर भोपाल में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें जलाभिषेक, पूजन, सुंदरकांड पाठ, कथा, हवन-यज्ञ, महाआरती और महाप्रसादी जैसी अनुष्ठान शामिल हैं। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय और सर्व विश्वकर्मा समाज समितियों के सहयोग से हो रहा है। इस खबर का महत्व यह है कि यह धार्मिक परंपरा को पुनर्जीवित करता है और समाज में एकता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग एकजुट होकर धार्मिक अनुभव साझा करेंगे, जिससे मनोबल बढ़ेगा और स्थानी

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।