अपराध

भाई दूज पर रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाई दूज पर रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मां रतनगढ़, मांडुला देवी और कुंवर बाबा के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालु,

मेले में सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक इंतजाम।

दतिया, नवंबर 11: जिले के भरकुआं स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में भाई दूज पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विंध्याचल पर्वत पर विराजमान मां रतनगढ़, मांडुला देवी और कुंवर बाबा के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। अब तक करीब 25 लाख लोगों के दर्शन करने की जानकारी सामने आई है।

मंदिर की सदियों पुरानी सर्पदंश से जुड़ी परंपरा भी मेले का प्रमुख आकर्षण रही। मान्यता के अनुसार सर्पदंश पीड़ितों को मंदिर लाकर नीम की पत्तियों से झाड़ा लगाया जाता है। प्रशासन ने ऐसे पीड़ितों को लाने के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था की है। हालांकि सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचकर एंटीवेनम उपचार कराना जरूरी है।

मेले में सुरक्षा, यातायात, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

---------

बाइट- हेमंत खंडेलवाल – पुलिस अधीक्षक, दतिया

बाइट- श्रद्धालु

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रतनगढ़ माता मंदिर में भाई दूज पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना एक धार्मिक और सांस्कृतिक घटना है। यह मंदिर विंध्याचल पर्वत पर स्थित है और मां रतनगढ़, मांडुला देवी और कुंवर बाबा के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि धार्मिक पर्यटन में बढ़ती भागीदारी से स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलता है। इसके अलावा, बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं के आने से सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर दबाव पड़ता है, जिससे सरकार को बेहतर योजनाएँ ब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।