'भैया बोलो, अभिषेक नहीं', एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे.
एक छोटी उम्र का फैन दोनों खिलाड़ियों को नाम लेकर पुकार रहा था, वैभव ने इस पर ध्यान दिया और फैन को टोक भी दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आज इंडिया-ए का मैच पाकिस्तान-ए के साथ है.
दोनों टीमें अपने पिछले मैच जीतकर आ रही है.
भारत ने तो नेपाल को 26 रनों पर ऑलआउट कर 300 से अधिक रनों के अंतर से जीत दर्ज की थी.
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मैच में खामोश रहा था, अभिषेक शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए थे.
हालांकि तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्रा के शतकों से भरतने 332 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया. प्रिंस ने 5 और हर्षित ने 4 विकेट लिए, नेपाल 26 रनों पर सिमट गई थी.
आज भारत और पाकिस्तान में जो टीम जीतेगी, उसका सेमीफाइनल टिकट कंफर्म हो जाएगा.
वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका
सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की नेपाल पर जीत के बाद का है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बॉउंड्री लाइन पर फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे.
इस बीच एक बच्चा अपने फेवरेट क्रिकेटर्स को देखकर बहुत उत्साहित था. उसने अपना फोन निकाला और फोटो के लिए कहने लगा. वह अभिषेक और वैभव कह रहा था. इस बीच वैभव ने उसे टोका और कहा, "अभिषेक भैया, अभिषेक नहीं."
After the match, while taking autographs few kids started calling Abhishek by his name, so Vaibhav sooryavanshi corrected them to call him "Abhishek bhaiyya".
https://t.co/6HfSJ85Xcq Gangadhar (@gangadhar_11) November 21, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण कहां?
<p style="text-align
📡 स्रोत: ABP Live Khel