राजनीति

भाजपा ने फॉर्म 6 को लेकर राहुल गांधी के दावों पर उठाए सवाल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा ने फॉर्म 6 को लेकर राहुल गांधी के दावों पर उठाए सवाल

अक्टूबर 06, नई दिल्ली: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म 6 को लेकर राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 में किसी संशोधन को मंजूरी नहीं दी है और अदालत रिकॉर्ड के आधार पर इस मामले की जांच करेगी।

संबित पात्रा ने कहा कि यदि फॉर्म 6 में कोई बदलाव किया गया है, तो यह आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, चुनाव आयोग ने भी कहा है कि मूल फॉर्म 6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उसके साथ एक अतिरिक्त घोषणा-पत्र जोड़ा गया था।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को फिर से राजनीतिक रूप से स्थापित करने के लिए एक प्रायोजित प्रयास किया जा रहा है और देश में अराजकता, भ्रम और गलत सूचना का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

बाइट: संबित पात्रा, बीजेपी प्रवक्ता(वीडियो कैप्शन: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने फॉर्म 6 को लेकर राहुल गांधी के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्म 6 में संशोधन का कोई आदेश नहीं दिया है।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।