राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह ने ग्रहण किया पदभार, समारोह आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह ने ग्रहण किया पदभार, समारोह आयोजित

Relevance: PRIORITY Slug: BJP KISAN MORCHA

Short Headline: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह ने ग्रहण किया पदभार, समारोह आयोजित

Synopsis: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह ने ग्रहण किया पदभार, रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में समारोह आयोजित, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल।

Category: Politics Deadline : 14 SEPTEMBER, RANCHI

14 सितंबर, रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित सभागार में किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह का पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अर्जुन सिंह ने विधिवत किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रुप में कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

पदभार ग्रहण सह अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने अर्जुन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में किसान मोर्चा और मजबूत और सशक्त होगी, इस बात का पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि जब किसान विकसित होगा तभी भारत विकसित होगा। जब किसान आत्मनिर्भर होगा तभी भारत आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने हेतु हम सब को पार्टी के अधिवक्ता के रूप में काम करना चाहिए और पार्टी के पक्ष को अच्छी तरह से जनता के बीच रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था जय जवान, जय किसान। उसके बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने नारा दिया कि जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान और जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने नारा दिया कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान। कृषि के क्षेत्र में आज उन्नत खेती और उपज प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान की बहुत जरूरत है। भाजपा के शासनकाल में सदैव किसानों के हित में अनेक योजनायें बनाई गई।

उन्होंने मोर्चा के अध्यक्ष से 2029 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर काम करने और राज्य के किसानों के हित की लड़ाई लड़ते हुए अधिक से अधिक संख्या में उन्हें अपने साथ जोड़ने की बात कही।

वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने झारखंड राज्य में गठित किसान मोर्चा की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हक और अधिकार को लेकर हमेशा आवाज उठाते रहा है। आज पार्टी ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है उसके लिए वे आभार प्रकट करते हुए पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की कोई जाति नहीं होती है, इस देश में हर नागरिक किसान है। सबसे ज्यादा मेहनत हम किसान मोर्चा को करना होगा। किसान मोर्चा प्रदेश स्तर से लेकर हर बूथ तक पहुंचेगा और किसान मोर्चा को पहले से और अधिक मजबूत करना पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने राज्य की हेमन्त सरकार के द्वारा चुनाव के वक्त किये गये वादे को याद करते हुए कहा कि सरकार ने 274 रु प्रति किलो यूरिया उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन किसानों को आज 1200 रु प्रति किलो यूरिया मिल रहा है, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा था लेकिन खरीद हो रही है 2400 रु प्रति क्विंटल। राज्य सरकार की इस वादाखिलाफी के ख़िलाफ़ किसान मोर्चा आंदोलन तेज करेगा।

प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रुप से किसान मोर्चा के द्वारा जो मजबूत नींव खड़ा किया गया है उसपर अर्जुन सिंह एक मजबूत इमारत खड़ा करेंगे जो किसानों के हित में काम करेगी। हमारी सरकार ने झारखंड में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई थी।

उन्होंने प्रदेश किसान मोर्चा से आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए जितनी भी केंद्रीय योजनाओं को लागू किया है उसकी जानकारी प्रदेश के किसानों को आप अवश्य दें। अर्जुन सिंह के हाथों को सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर मजबूत करना होगा तभी उनकी देखरेख में किसान मोर्चा सफल होगा।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अर्जुन सिंह काफी अनुभवी हैं। इन्होंने कई वर्षों से लगातार काम किया है उस अनुभव का उपयोग करते हुए किसान मोर्चा को सफल बनाने के लिए ये उचित निर्णय लेंगे। पूरे देश के अर्थव्यवस्था का भार किसानों पर ही होता है। किसान मोर्चा गेट वे ऑफ पार्टी होती है। वर्तमान किसान विरोधी सरकार के द्वारा भाजपा सरकार के द्वारा शुरू किया गया किसान निधि योजना का समाप्त कर दिया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य की किसान विरोधी सरकार के खिलाफ पुरजोर आवाज बुलंद कर किसानों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती से मोर्चा लड़ेगा, ऐसा पूरा विश्वास है।

प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने अर्जुन सिंह के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन्होंने जिला से लेकर मंडल तक संगठन में सेवा दी है। प्रवास के माध्यम से संगठन को गढ़ने काम किया है। मन समर्पित, तन समर्पित की भावना से काम किया है। यह देश किसानों का है, उसी प्रकार यह राज्य भी किसानों का है। अर्जुन सिंह संगठन के माध्यम से किसानों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक धारदार संगठन बनाकर काम करेंगे, यह उम्मीद करते हैं।

किसान मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि किसान मोर्चा संगठन का एक अहम मोर्चा होता है। अगर यह मोर्चा मजबूत होगा तो पूरा संगठन मजबूत होगा। पंचायत तक संगठन को ले जाना है। राज्य सरकार के द्वारा यहां के किसानों की हमेशा ठगने का काम किया जाता है। यह टीम सशक्त बनेगा और इस टीम के द्वारा किसानों की सब्जी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश होगी।

कार्यक्रम का मंच संचालन विक्रांत उपाध्याय ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय मुंडा ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, बजरंगी प्रसाद यादव, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, राजेश कुशवाहा, ऋषिकेश राणा, राजीव शाहदेव, बिनोद ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन सिंह को रांची में पदभार ग्रहण करने का समारोह हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे। यह कदम भाजपा के कृषि नीतियों को क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। मोर्चा किसानों के हितों की वकालत करता है, इसलिए नया अध्यक्ष चुनना पार्टी की कृषि रणनीति को आगे बढ़ाने के लिये महत्वपूर्ण है। यह कदम किसानों को नीति निर्माण में अधिक आवाज़ देता है और ग्रामीण विकास योजनाओं के कार्यान्वयन को तेज कर सकता है, जिससे किसा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।