भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम बनाए गए ओडिशा के राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर दी बधाई और शुभकामनाएं।
Short Headline: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से की मुलाकात
13 अक्टूबर, रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आदित्य साहू ने विश्वास जताया कि ब्रज मोहन राम का लंबा राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन का अनुभव ओडिशा के विकास, सुशासन और जनकल्याण को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त राज्यपाल को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।