राजनीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारियों का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारियों का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारियों का रांची पहुंचने पर स्वागत, श्री पटेल ने विकसित भारत को पार्टी का लक्ष्य बताया, संजय सेठ ने सरकार पर साधा निशाना।

Short Headline: भाजपा प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और सह प्रभारियों का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

05 अक्टूबर, रांची: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र सिंह पटेल और प्रदेश सह प्रभारी सौरव सिंह आज पहली बार रांची पहुंचे। प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह भी झारखंड प्रवास पर हैं। वे कल शाम में रांची पहुंची थी। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री पटेल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

वहीं, रांची एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर श्री सेठ ने कहा कि भाजपा अपने पुराने तेवर में है, और कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार से परेशान है, और भाजपा की ओर उम्मीद से देख रही है।

बाइट- गजेन्द्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रभारी, भाजपा

बाइट- संजय सेठ, रक्षा राज्यमंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।