राजनीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भाजपा प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

प्रदेश प्रभारी श्री देव ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ कोटरा सुल्तानाबाद स्थित वीर सावरकर बाल उद्यान पहुंचकर स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक-32 के बूथ क्रमांक-69 स्थित मीना जाटव के निवास पर भोजन किया।

वहीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में अरेरा मंडल के वार्ड क्रमांक-48 और शाहपुरा स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक-774 में पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं बच्चों को फल वितरित किए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी ने भोपाल में कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देना और स्थानीय निवासियों के साथ भोजन करना शामिल है। यह कदम पार्टी के क्षेत्रीय नेतृत्व को मजबूत करने और जनता के साथ जुड़ाव बढ़ाने का संकेत देता है। ऐसे कार्यक्रमों से पार्टी की छवि में सुधार होता है और मतदाताओं के बीच विश्वास पैदा होता है। इसके परिणामस्वरूप स्थानीय लोगों में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ेगा और आगामी चुनावों में पार्टी को अधिक समर्थन मिलने

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।