भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा की बैठक, तैयारियों पर मंथन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश अध्यक्षल आदित्य साहू की अध्यक्षता में तैयारियों पर मंथन।
Short Headline: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर भाजपा की बैठक, तैयारियों पर मंथन
23 अक्टूबर, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू कर रहे हैं। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है।
बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन सौदान सिंह और झारखंड के संगठन मंत्री पवन साय प्रमुख रूप से उपस्थित हैं। पार्टी नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर रहा है।