भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी, नितिन नवीन 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल।
Short Headline: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
22 अक्टूबर, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। रांची में वे चौबीस और पच्चीस अक्टूबर को पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी को लेकर प्रदेश भाजपा की बैठकों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज व्यवस्था समिति की बैठक जारी है। वहीं कल देर शाम रांची महानगर जिला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान श्री साय ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा स्वागत और आगामी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई निर्देश दिये।