व्यापार

भामाशाह मंडी में बंपर आवक, रोजाना 3.5 लाख कट्टे पहुंच रहे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भामाशाह मंडी में बंपर आवक, रोजाना 3.5 लाख कट्टे पहुंच रहे

कोटा की भामाशाह मंडी में धान, सोयाबीन, मक्का और गेहूं की बंपर आवक से मंडी खचाखच भर गई है। रोजाना साढ़े तीन लाख से अधिक कट्टों की आवक के चलते मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।

कोटा, 14 नवंबर। राजस्थान की सबसे बड़ी और एशिया की प्रसिद्ध भामाशाह मंडी में इन दिनों कृषि जिंसों की बंपर आवक हो रही है। भारी आवक के चलते मंडी परिसर पूरी तरह खचाखच भरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मंडी में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है और बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

मंडी में प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से अधिक कट्टों की आवक हो रही है। हाड़ौती क्षेत्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश और उससे सटे दूरदराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों और अन्य वाहनों के जरिए कृषि जिंस मंडी में ला रहे हैं।

धान, सोयाबीन, मक्का, गेहूं और लहसुन सहित विभिन्न कृषि जिंसों की बंपर आवक हो रही है। मध्य प्रदेश के किसानों का भी भामाशाह मंडी पर भरोसा होने के चलते यहां बड़ी मात्रा में धान पहुंच रहा है।

भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते मंडी प्रशासन को दिन के समय प्रवेश द्वार बंद करना पड़ रहा है। वहीं, मंडी के बाहर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

राजस्व के मामले में भी भामाशाह मंडी ने पिछले वित्तीय वर्ष के 70 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। कृषि जिंसों की लगातार बढ़ती आवक से मंडी में व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं।

Bite -1- कालू गुर्जर,किसान Bite -2- अविनाश राठी,अध्यक्ष -मर्चेंट एसोसिएशन

Bite -3- मनोज मीणा,सचिव भामाशाह मंडी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भामाशाह मंडी राजस्थान की सबसे बड़ी कृषि मंडी है, जहाँ धान, सोयाबीन, मक्का और गेहूं जैसी प्रमुख फसलों की बिक्री होती है। इस खबर में बताया गया है कि आजकल यहाँ रोज़ाना 3.5 लाख से अधिक कट्टों की बंपर आवक हो रही है, जिससे मंडी खचाखच भर गई है और बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कृषि उत्पादों की आपूर्ति और कीमतों पर असर पड़ता है, तथा मंडी के व्यापारियों तथा खरीदारों के लिए व्यापारिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि किसानों को अपने फसल

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।