अपराध

भराड़ीसैंण में धूमधाम से मना उत्तराखंड का 26वां स्थापना दिवस

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भराड़ीसैंण में धूमधाम से मना उत्तराखंड का 26वां स्थापना दिवस

उत्तराखंड का 26वां राज्य स्थापना दिवस ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आईटीबीपी, पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने भव्य परेड निकाली, जिसकी सलामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं, भोजनमाताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि सहित 13 घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा कार्यकत्रियों और भोजन माताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि का ऐलान किया। अतिथि शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति गठित करने की घोषणा की गई। समिति दोहरी पेंशन, चिह्नीकरण नियमों में छूट और आश्रितों से जुड़े मामलों पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि, वन्यजीव हमलों में घायलों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता, डिजिटल लाइब्रेरी, बिजली बिलों के विलंब शुल्क में राहत और प्रवासियों के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया सरल बनाने जैसी घोषणाएं भी कीं।

वहीं, समारोह में सम्मानित राज्य आंदोलनकारियों के मन में गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा नहीं मिल पाने की कसक भी दिखाई दी। राज्य आंदोलनकारी सुरेश बिष्ट ने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी शहीद आंदोलनकारियों का गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का सपना अधूरा है।

बाइट 1–पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

बाइट 2–सुरेश बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भराड़ीसैंण में मनाया गया उत्तराखंड का 26वां राज्य स्थापना दिवस एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम है। यह दिन राज्य के इतिहास, विकास और समृद्धि को मान्यता देता है, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड का नेतृत्व कर सलामी ली। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और नागरिकों में गर्व और एकजुटता की भावना जगाती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपने प्रदेश के प्रति अधिक गर्व महसूस करें, नागरिक गतिविधियों में भागीदारी

🎙️ जनता का संदेश का मत

उत्तराखंड के 26वें स्थापना दिवस के भव्य परेड ने हमें एकता और समर्पण का संदेश दिया। जब भी समाज में विवाद उत्पन्न हों, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, ताकि हिंसा का मार्ग न चुना जाए। हमें अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए—सहयोग, सहानुभूति और जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाकर हम एक सशक्त, समावेशी भविष्य बना सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।