भारत पर 25% टैरिफ की तैयारी, व्यापार समझौते पर पड़ेगा असर? विशेषज्ञों ने समझाए मायने
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिका और भारत के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत के बीच अमेरिकी प्रशासन ने टैरिफ को लेकर एक और दबाव बढ़ा दिया है.
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत समेत 14 अर्थव्यवस्थाओं के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता की जांच शुरू की है.
इस जांच के आधार पर भारत पर 25 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव भी सामने आया है.
हालांकि, अभी ये शुल्क लागू नहीं हुए हैं और प्रस्ताव पर संबंधित पक्षों से राय मांगी जा रही है.
इस घटनाक्रम ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों, भारतीय निर्यात और घरेलू बाजार को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
मामले पर पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने कहा कि अमेरिका की सेक्शन 301 जांच और अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव भारत के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक चुनौती है.
अमेरिका का आरोप है कि कुछ अर्थव्यवस्थाएं घरेलू और वैश्विक मांग की तुलना में अधिक उत्पादन क्षमता विकसित कर रही हैं, जिससे अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है.
हालांकि, भारत ने अतिरिक्त उत्पादन क्षमता से जुड़े अमेरिकी आरोपों को स्वीकार नहीं किया है.
भारत का मानना है कि व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान दोनों देशों के बीच जारी बातचीत के जरिए निकाला जाना चाहिए.
व्यापार वार्ता के बीच टैरिफ का दबाव
पूर्व राजनयिक महेश सचदेवा ने अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ को भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के संदर्भ में महत्वपूर्ण बताया.
उनके मुताबिक, इस तरह के कदमों का असर दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों और भविष्य के कारोबारी माहौल पर पड़ सकता है. भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है.
ऐसे में टैरिफ संबंधी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालना दोनों देशों के हित में होगा.
व्यापार वार्ता में अनिश्चितता बढ़ने से निर्यातकों और कारोबारियों के फैसले भी प्रभावित हो सकते हैं.
भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भी अमेरिकी नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है.
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने USTR की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों का संज्ञान लिया है.
से
📡 स्रोत: ABP Live