देश

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और सामूहिक संकल्प का परिणाम: प्रधानमंत्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और सामूहिक संकल्प का परिणाम: प्रधानमंत्री

रायपुर, 1 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत की 7 दशमलव 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत और सामूहिक संकल्प का परिणाम है। आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद से जारी युद्ध और वैश्विक अस्थिरता जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने, वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने और भारत में बने उत्पादों का समर्थन करने का आग्रह किया।श्री मोदी ने नागरिकों से अनावश्यक विदेशी यात्राओं से बचने, विदेशों में शादी आयोजित करने की योजना न बनाने और जरूरत न होने पर सोना नहीं खरीदने की भी अपील की।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि यदि सभी देशवासी स्वदेशी को अपनाने की आदत डालें, तो आजादी के सौ वर्ष पूरे होने तक विकसित भारत का संकल्प पूरा किया जा सकेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।