विदेश

भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 है.

जीत के बाद भी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव तय है, वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर हो गए हैं. जानें उनकी जगह कौन आ सकता है. दिल्ली में आज बारिश की संभावना है, मैच के दौरान भी बूंदाबांदी हो सकती है.

जानिए ऐसे में पिच कैसी रहेगी? और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.

3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम 1-0 से आगे है.

पहले मैच में श्रेयस अय्यर एंड टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी.

बल्लेबाजी के अनुकूल अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों का भी कहर देखने को मिला था, अफगानिस्तान के 5 विकेट 43 के स्कोर पर गिर गए थे. 157 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, हालांकि दूसरे ओपनर संजू सैमसन (10) फ्लॉप रहे थे.

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज (15 सितंबर) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस शाम को 7 बजे होगा, 7:30 बजे से मैच शुरू होगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

मैच के दौरान की बात करें तो 7 बजे बारिश की संभावना 20 प्रतिशत तक है, ऐसे में संभावना बनी रहेगी कि टॉस में देरी हो सकती है.

लेकिन 8 बजे के बाद बारिश की संभावना न के बराबर है, ऐसे में इसकी उम्मीद भी बहुत कम है कि बारिश की वजह से मैच रद्द हो. तापमान की बात करें तो मैच के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टडियम की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है.

यहां अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा, हालांकि ये भी बल्लेबाजों को मदद करता है क्योंकि गेंद बल्ले से अच्छे से आती है. बॉउंड्री छोटी होने के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ जाती है.

टॉस जीतने वाले

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।