खेल

भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की बदली तारीख, 13 सितंबर को नहीं होगा मैच?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 की बदली तारीख, 13 सितंबर को नहीं होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.

BCCI के शेड्यूल के मुताबिक पहला मुकाबला 13 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसकी तारीख बदलती हुई नजर आ रही है.

दिल्ली पुलिस ने भी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को तारीख बदलने के संबंध में लेटर लिखा था. अब सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि मैच की तारीख बदल गई है.

क्रिकबज के मुताबिक, 13 सितंबर को होने वाला टी20 एक दिन के लिए पोस्टपोन किया जा सकता है. दरअसल दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच BRICS समिट होनी है. समिट के आखिरी दिन मैच होगा.

मैच देखने के लिए करीब 25 से 30 हजार दर्शकों के आने की संभावना है. ऐसे में दिल्ली पुलिस पर दोनों तरफ जिम्मेदारी संभालने का दबाव बढ़ जाएगा.

दिल्ली पुलिस के जरिए लिखे गए लेटर में भी स्टेडियम के आसपास के एरिया में ट्रैफिक से लेकर तमाम बातों का जिक्र किया गया था.

लेटर में लिखा गया था कि DDU मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और उससे जुड़ी रोड पर पहले से ही गाड़ियों और पैदल चलने वालों का पार्याप्त आवागमन देखा जा रहा है.

ऐसे में पुलिस बल के एक साथ दो चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026 Prize Money: चैंपियन ईस्ट जोन मालामाल, हारकर भी साउथ जोन पर हुई छप्परफाड़ पैसों की बरसात

टी20 सीरीज का शेड्यूल

बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक, सीरीज के तीन मैच क्रमश: 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे.

लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच की तारीख में क्या बदलाव किया जाता है. पहले मैच की तारीख में बदलाव से पूरी सीरीज का कार्यक्रम बिगड़ सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि सीरीज का मेजबान अफगानिस्ता

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।