भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20: गेंदबाज या बल्लेबाज? जानें दिल्ली पिच पर कौन करेगा राज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुरुवार (17 सितंबर) को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती 2 मैचों में टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली.
अफगानी बल्लेबाज भी पिच पर थोड़े बहुत रन बनाने में कामयाब हुए हैं. लिहाजा, पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिल रही है. लेकिन क्या तीसरे टी20 में पिच का मिजाज बदल जाएगा?
आइए जानते हैं कि आज पिच पर किसका कब्जा देखने को मिलेगा.
टीम इंडिया ने पहले टी20 में 7 विकेट से जीत हासिल की थी.
इसके बाद दूसरे मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एक बार फिर 7 विकेट से बाजी मारी. इस तरह मेन इन ब्लू ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. यहां से अफगानिस्तान आखिरी मैच जीतकर सीरीज खत्म करना चाहेगी.
भारत-अफगानिस्तान के तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट
जिस हिसाब से टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैच में दमदार बल्लेबाजी करके जीत हासिल की है, वैसे ही तीसरे टी20 में भी पिच के बर्ताव की उम्मीद है.
मेन इन ब्लू ने पहला मैच चेज करते हुए 14वें ओवर में और दूसरा 15वें ओवर में जीता था. इसी तरह अंतिम मैच में भी पिच बैटिंग फ्रेंडली देखने को मिल सकती है.
यहां देखने वाली बात यह होगी कि बैटिंग के लिए मददगार पिच पर अफगानी बल्लेबाज कैसा परफॉर्म करते हैं.
शुरुआती दोनों टी20 में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने मिला-जुला ही प्रदर्शन किया है, कुछ बहुत खास नहीं रहा है.
तीसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वॉड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर.
तीसरे टी20 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया
📡 स्रोत: ABP Live Khel
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच में दिल्ली पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच किसका लाभ रहेगा, इस पर प्रकाश डालती है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि पिच की प्रकृति मैच के परिणाम को सीधे प्रभावित कर सकती है, खासकर जब पहले दो मैचों में बल्लेबाजी प्रमुख रही है। पिच का मिजाज बदलने से टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा, जिससे दर्शकों को मैच के दौरान अधिक रोमांच और अनिश्चितता का अनुभव होगा।