खेल

भारत ने अंडर-19 एशिया कप में लहराया परचम, वैभव सूर्यवंशी की आई प्रतिक्रिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
भारत ने अंडर-19 एशिया कप में लहराया परचम, वैभव सूर्यवंशी की आई प्रतिक्रिया

शनिवार, 14 नवंबर को भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया. फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हरा दिया.

मैच में अधिकांश समय पाकिस्तान जीतता नजर आ रहा था, लेकिन अंत में मोहित उल्वा ने पाक टीम के जबड़े से जीत छीन ली.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के चैंपियन बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

भारत की जीत पर वैभव का रिएक्शन

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. उन्होंने वह तस्वीर साझा की जब आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को 3 रन बनाने थे.

इसके साथ वैभव ने कैप्शन में भारतीय खेमे को बधाई दी और चौंकते हुए कहा कि यह वाकई सांसे रोक देने वाला मैच रहा.

वैभव ने आर्यवीर सहवाग की तस्वीर के साथ उनके आंकड़े भी साझा किए.

दरअसल आर्यवीर इस पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बनाए. उन्होंने एशिया कप टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगाए.

आर्यवीर को इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया.

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में भी आर्यवीर सहवाग ने 58 रनों का योगदान दिया.

उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 95 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. 252 के स्कोर पर टीम इंडिया के 8 विकेट गिर चुके थे, लेकिन अंत में मोहित उल्वा ने 49 रनों की तूफानी पारी खेल भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

अंडर-19 एशिया कप में वैभव के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अंडर-19 एशिया कप में खूब धमाल मचाया था.

उन्होंने 5 पारियों में एक शतक सहित 261 रन बनाए थे. उससे पिछले साल भी वैभव एशिया कप में खेले थे.

अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी वैभव ने दमदार खेल दिखाते हुए 5 पारियों में 176 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

<a title="'हमें पता था...', फाइनल में पाकिस्तान का बैंड बजाने

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत ने अंडर‑19 एशिया कप में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर हराकर चैंपियन बना लिया, जिससे युवा क्रिकेट में देश की बढ़ती ताकत स्पष्ट हुई। यह जीत भारत के युवा खिलाड़ियों के विकास कार्यक्रम की सफलता और विश्व स्तर पर भारत की क्रिकेटिंग प्रतिष्ठा को मजबूत करने का प्रतीक है। वैभव सूर्यवंशी, 15‑वर्षीय स्टार बल्लेबाज, ने इस जीत पर अपनी खुशी और टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। ऐसी जीत से युवा खेल प्रेमियों में उत्साह बढ़ेगा, खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और राष्ट्रीय गर्व की भावना प्रबल हो

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।